 | Dr. Manoj Kumar Chief Executive Officer, JSCB B.Sc, M.A, M.B.A, Ph. D, A.M.P (B&F), H.D.C.M, D.P.E.B.C, M.D.P
डॉ॰ कुमार को साबरमती यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से Ph.D (डॉक्टर ऑफ फिलोसफी) प्राप्त है तथा पिछले 21 वर्षो से बैंकिंग (सहकारिता) सेवा में है| वर्तमान में 05.07.2022 से झारखंड राज्य सहकारी बैंक लि०, रांची में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत है|
सहकारिता प्रबन्धन में D.Litt.(Doctor ofLiterature) की मानद उपाधि (HonorisCausa) थियोफेनी यूनिवर्सिटी, हैती (Theophany University, Haiti) द्वारा प्रदान की गयी| Indian Institute of Banking & Finance (IIBF) मुंबई से आपको Alumuni Status (Advanced Management Programme in Banking & Finance (AMP)(Batch-IXth ) प्राप्त है| इन्हे बैंकिंग सेवा में 30 राष्ट्रीय/ राज्य/ जिला स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं| डॉ॰ कुमार राष्ट्रीय/ अन्तराष्ट्रीय स्तर के 20 प्रशिक्षण में प्रतिभागी रहे है तथा बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (Under Ministry of Cooperative, GoI) पुणे के पी.जी.डी.एम (एग्री बिज़नस मैनेजमेंट) के ग्रुप पैनल सदस्य के रूप में भी जुड़े हुए हैं|
डॉ॰ कुमार के लेख समय- समय पर विभिन्न राष्ट्रीय/ अन्तराष्ट्रीय पत्र/ पत्रिकाओं में प्रकाशित होते हैं,विशेष कर Corporate Governance, Cyber Law & Cyber Security एवं Right to Information से संबन्धित लेख पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं साथ ही भारत के प्रमुख 22 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से सम्बद्ध रहे हैं | आपका रुचिकर विषय भारतीय राज व्यवस्था एवं संविधान है, वर्तमान में आप भारत के प्रत्येक नागरिक द्वारा “ मौलिक कर्तवयों का अनुपालन” एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु “प्रत्येक नागरिक का बीमा होना चाहिए”, विषय पर कार्य कर रहे हैं| |